एनशॉर्ट्स
'आज जितना केक खाना है खा ले, कल से…', भांजे अमन देवगन को अजय देवगन नें खास अंदाज में किया बर्थडे विश
एक्टर अमन देवगन आज 18 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अमन देवगन अजय देवगन के भांजे हैं और उन्होंने फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. भले ही उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन इंडस्ट्री में उनकी एंट्री को लेकर काफी चर्चा रही थी. अब जन्मदिन के मौके पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं. अजय देवगन का मजेदार बर्थडे पोस्टभांजे के इस खास दिन पर अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अमन के साथ दो तस्वीरें डाली है. एक फोटो बचपन की है जिसमें अमन काफी छोटे नजर आ रहे हैं और अजय के साथ हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों बड़े और काफी हैंडसम दिख रहे हैं. फोटो के साथ अजय ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे अमन. आज जितना केक खाना है खा ले, कल से वापस डाइट पर.'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।