Sports
आखिरी 18 गेंद में पलटी बाजी, हारा हुआ मैच जीता इंग्लैंड, NZ को 4 विकेट से हराया; पाकिस्तान की हुई बल्ले-बल्ले
ENG vs NZ T20 World Cup 2026 Super-8 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर की. टीम के लिए विल जैक्स व रेहान अहमद की जोड़ी ने सांतवें विकेट के लिए 44 (16 गेंद) रनों की साझेदारी से आखिरी 18 गेंदों में बाजी पलट दी. विल जैक्स ने 32* और रेहान ने 19* रन बनाए. इंग्लैंड को अंतिम 3 ओवर यानी 18 गेंदों में 43 रनों की दरकार थी. यहां से न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बड़ी गलती करते हुए ग्लेन फिलिप्स को ओवर सौंप दिया. इंग्लैंड ने इस गलती का पूरा फायदा उठाते हुए ओवर से 22 रन बटोर लिए. इसके बाद अंतिम 2 ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 21 रनों की दरकार थी. फिर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।