एनशॉर्ट्स
आईटीओ स्थित दिल्ली सचिवालय को ईमेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी
Delhi Secretariat Bomb Threat: दिल्ली के आईटीओ के पास स्थित सचिवालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं. जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे दमकल विभाग को इस बारे में कॉल मिली. इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू की गई. करीब एक घंटे की जांच के बाद दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर इस कॉल को फर्जी घोषित कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद इसे हॉक्स कॉल यानी झूठी धमकी करार दिया गया. दो स्कूलों को भी मिली थी धमकी बताया जा रहा है कि आज सुबह दो स्कूलों को भी बम से उड़ाने का फोन आया था, जिसके बाद हड़कंप मच गया. जैसे ही सूचना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।