Sports
अहंकार छोड़ो और…, भारत की हार पर सुनील गावस्कर हुए आगबबूला; बताई क्या रही सबसे बड़ी गलती
2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 187 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 111 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत की इस हार के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती बताई और साथ ही भारतीय टीम को नसीहत भी दी. भारत की हार के बाद सुनील गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, "भारतीय बल्लेबाजों को डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर की साझेदारी से सीख लेकर इस तरह का सोच अपनाने की जरूरत थी. भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा नहीं किया. वे अति आत्मविश्वास के साथ उतरे. हर गेंद पर बल्ला चलाया और विकेट गंवा दिए. दक्षिण अफ्रीका खेल के हर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।