Politics
असम में सामने आई कांग्रेस की अंतरकलह! गौरव गोगोई पर कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप, सिर मुंडवाने तक की दी धमकी
असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में वहां सियासी सरगर्मी देखने को मिल रही है. अब खबर गोलाघाट जिले से हैं. यहां सरूपथर विधानसभा इलाके में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी गठबंधन के फैसले पर विरोध जताया है. दरअसल, पूरा मामला सीट बंटवारे को लेकर है. यहां कांग्रेस ने गठबंधन के आधार पर सरूपथर सीट को असम जातीय परिषद को दे दी है. इस कदम से यहां स्थानीय स्तर के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली है. जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध गोलघाट जिला कांग्रेस कार्यालय के पास माहौल उस समय गरमा गया, जब सरूपथर में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विरोध जताने इकट्ठा हो गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यहां केस सांसद गौरव गोगोई का विरोध जताया और उन्हें इस फैसले के लिए जिम्मेदार ठहराया. कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को एकतरफा करार दिया है. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।