0 1 min 2 hrs
असमिया रंग में रंगे योगी, 'जापी' पहनी और बजाया पारंपरिक ढोल, कांग्रेस-यूडीएफ पर जमकर बरसे
Health
असमिया रंग में रंगे योगी, 'जापी' पहनी और बजाया पारंपरिक ढोल, कांग्रेस-यूडीएफ पर जमकर बरसे
Assam News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठ व दंगा कराने का काम किया, लेकिन बीजेपी ऐसा करने वालों को निकाल बाहर करती है. पहले नौजवानों के हक पर घुसपैठिए काबिज होते थे, असम के लोगों का राशन डकार जाते थे, लेकिन अब डबल इंजन सरकार असम के हर नागरिक को उसका हक दिलाने की गारंटी ले रही है. सीएम योगी शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव में बरछला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ऋतु बरन सरमा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने जनता से 9 अप्रैल को कमल का बटन दबाकर बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की." सीएम योगी ने कहा, "समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाली, किसानों का संरक्षण और विदेशी आक्रांताओं को धूल धूसरित करने वाली इस पावन धरा के सामने कांग्रेस ने यूडीएफ के साथ मिलकर पहचान का संकट खड़ा किया. यह संकट किसी एक क्षेत्र में नहीं था.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.