एनशॉर्ट्स
अवैध बेटिंग ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस: ड्राइवर के अकाउंट से 331 करोड़ का खेल, VIP शादी की फंडिंग पर भी ED को शक
आप ये तो जानते ही है कि एक 1XBET अवैध बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच ED की टीम कर रही है. इसी जांच के दौरान एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने ED के अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. जांच में सामने आया कि एक साधारण Rapido बाइक ड्राइवर के बैंक अकाउंट में 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच 331.36 करोड़ जमा हुए और फिर आगे भेजे गए. ड्राइवर को अपने अकाउंट के इस खेल के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. ED का कहना है कि उसके नाम पर बनाया गया ये म्यूल यानी फर्जी अकाउंट बड़े पैमाने पर अवैध पैसे को घुमाने और छुपाने के लिए इस्तेमाल किया गया. ईडी को मिले कई सुराग जांच में ED को एक और बड़ा सुराग मिला. ये करोड़ों की मनी ट्रेल एक हाई-प्रोफाइल शादी तक पहुंचती है. गुजरात के युवा राजनीतिक नेता आदित्य जुला
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।