एनशॉर्ट्स
'अवसरवादी हुक्मरानों को सबक सिखाने का सुनहरा मौका', बिहार चुनाव वोटिंग के बीच कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की जनता से अपील
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आरंभ होने के बाद बृहस्पतिवार को राज्य के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें क्योंकि यह जनता के साथ विश्वासघात करने वाले अवसरवादी हुक्मरानों को सबक सिखाने का सुनहरा मौका है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. खरगे ने कही ये बड़ी बात इस चरण में विपक्षी महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ 16 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है. खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है. मेरी बिहार के मतदाता से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने संवैधानिक अधिकार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।