
एनशॉर्ट्स
'अल्पसंख्यकों को जिंदा जलाना', बांग्लादेश में हिंदुओं की लिंचिंग को लेकर मोहम्मद यूनुस पर भड़कीं शेख हसीना
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर गुरुवार (25 दिसंबर 2025) को जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार पर गैर-मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया. अवामी लीग चीफ शेख हसीना ने कहा कि अवैध रूप से सत्ता हासिल करने वाली यूनुस सरकार में धार्मिक अल्पसंख्यकों को बेरहमी से मार डालने जैसी भयावह घटनाएं सामने आ रही हैं. शेख हसीना का इशारा स्पष्ट रूप से बांग्लादेश में पिछले हफ्ते एक हिंदू युवक दीपू दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना की ओर था. उन्होंने क्रिसमस के मौके पर दिए संदेश में यूनुस सरकार पर सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के अपने-अपने धर्मों का पालन करने की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया. 'गैर-मुसलमानों पर अत्याचार कर रही यूनुस सरकार' उन्होंने कहा, “अंतरिम सरकार खासतौर पर गैर-मुसलमानों के खिलाफ अकल्पनीय अत्याचार कर रही है. उसके शासन में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply