एनशॉर्ट्स
अरहान खान के बर्थडे पर सौतेली मां शूरा खान ने लुटाया प्यार, बहन सिपारा की तरफ से कहा- 'जन्मदिन मुबारक बड़े भाई…'
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान का आज बर्थडे है. अरहान आज 23 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं. पहले उन्हें उनकी मां मलाइका ने स्पेशल पोस्ट के साथ बर्थडे विश किया था. अब अरहान की सौतेली मां शूरा खान ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है. अरबाज खान की सेकेंड वाइफ शूरा खान ने अरहान खान के लिए इंस्टाग्राम पर प्यारा-सा पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने अरहान के कुछ वीडियो और फोटोज ऐड किए हैं. पहले वीडियो में अरहान गिटार बजाते नजर आ रहे हैं, तो दूसरे वीडियो में उन्हें गाने 'तौबा-तौबा' का हूक स्टेप करते हुए देखा जा सकता है. तीसरे वीडियो में अरहान अपने पिता अरबाज के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।