एनशॉर्ट्स
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके के बाद ट्रंप ने फिर निकाली भड़ास, टैरिफ को लेकर अब दी ये धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर दिए फैसले को लेकर एक बार फिर अपने देश की सुप्रीम कोर्ट पर भड़ास निकाली है. उन्होंने कोर्ट के फैसले को अपमान करार दिया और कहा कि इससे उनकी ताकत और बढ़ेगी. सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर ट्रंप ने टैरिफ को लीगल तरीके से लागू करने का वादा किया, हालांकि उन्होंने डिटेल में इसकी जानकारी नही दी. अमेरिकी कोर्ट पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप ट्र्ंप ने कहा, 'अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने हास्यास्पद, मूर्खतापूर्ण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद विभाजनकारी फैसले सुनाकर राष्ट्रपति के तौर पर पहले की तुलना में मेरी शक्तियां बढ़ा दी है. एक बात तो यह है कि मैं लाइसेंस का इस्तेमाल करके दूसरे देशों, खासकर उन देशों के खिलाफ बेहद भयानक कदम उठा सकता हूं, जिन्होंने कई दशकों से हमारा शोषण किया है. अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा, 'हैरानी की बात ये है कि फैसले के अनुसार मैं दूसरे देशों से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।