एनशॉर्ट्स
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा एक्शन, जो बाइडेन के 'ऑटोपेन' से साइन सभी ऑर्डर रद्द, जानें किसे दी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (28 नवंबर) को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा ऑटोपेन स्टैंड का इस्तेमाल कर साइन किए गए दस्तावेज रद्द कर दिए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि बाइडेन के ज़्यादातर ऑर्डर ऑटोपेन से साइन होते थे. ये एक ऐसी मशीन है जो दिए गए हस्ताक्षर की एक प्रति तैयार करती है. ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर कहा, "स्लीपी जो बाइडेन द्वारा ऑटोपेन से साइन कोई भी दस्तावेज़ जो उनमें से लगभग 92 फीसदी था, को समाप्त कर दिया गया है और अब इसका कोई प्रभाव नहीं है. अगर अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से अनुमोदन नहीं दिया जाता है तो ऑटोपेन का उपयोग करने की अनुमति नहीं है." इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि अगर बाइडेन यह दावा करते हैं कि कर्मचारी उनके निर्देश पर काम कर रहे थे, तो उन पर झूठी गवाही के आरोपों में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।