एनशॉर्ट्स
अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं नौसेना प्रमुख! समंदर में और मजबूत होगा भारत, दुश्मनों की हालत खराब
भारत और अमेरिका के राजनीतिक संबंधों में भले ही खटास जारी है, लेकिन रक्षा सहयोग पटरी पर आता दिखाई पड़ रहा है. मालाबार युद्धाभ्यास के बीच, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी छह दिवसीय अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मजबूत और स्थायी समुद्री साझेदारी को मजबूत करना है. नौसेना प्रमुख इस यात्रा के दौरान अमेरिकी युद्ध (रक्षा) विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के अलावा इंडो-पैसिफिक कमान के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे पापारो और यूएस पेसिफिक फ्लीट के कमांडर एडमिरल स्टीफन टी कोहलर से भी मुलाकात करेंगे. ये बातचीत दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे समुद्री सहयोग की समीक्षा, स्तरीय-परिचालन संबंधों को बढ़ाने और सूचना साझा करने और समुद्री क्षेत्र जागरूकता के तंत्र को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी. नेवी चीफ की यात्रा को लेकर भारतीय नौसेना ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।