एनशॉर्ट्स
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा का आज (26 फरवरी) को दूसरा दिन है. पीएम मोदी ने गुरुवार यानी आज इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. दोनों देशों के बीच आतंकवाद से लेकर रक्षा, एआई और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कई बड़े समझौते हुए हैं. इसके अलावा दोनों देशों के बीच पश्चिमी एशिया में जारी तनाव को लेकर भी बातचीत हुई है. जिसकी जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी. पश्चिमी एशिया में तनाव को लेकर ABP न्यूज ने किया सवाल ABP न्यूज़ ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी से सवाल किया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर क्या भारत और इजरायली के प्रधानमंत्री के बीच कोई बातचीत हुई है? अगर हुई है तो क्या बातचीत हुई? इस पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जवाब दिया. क्या बोले विदेश सचिव विक्रम मिसरी? उन्होंने कहा, 'अभी हम एक तनावपूर्ण स्थिति देख रहे हैं. ईरान और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।