Sports
अमेरिका-ईरान जंग के बीच कहां बिजी हैं किम जोंग उन? नॉर्थ कोरिया में किस कारनामे को दे रहे अंजाम, सुनकर उड़ जाएंगे होश
अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया और जंग फुल स्केल पर जारी है. उधर रूस पिछले चार साल से यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है. चीन भी लगातार ताइवान पर सैन्य दबाव बनाता दिख रहा है. ऐसे समय में सोशल मीडिया पर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर खूब चर्चा हो रही है. लोग मीम्स बना कर सवाल कर रहे हैं कि जब दुनिया में सैन्य तनाव इतने चरम पर हैं तो किम जोंग क्या कर रहे हैं? मीम्स में किम जोंग को उस बच्चे की तरह दिखाया गया है जिसके पास दुनिया भर के हथियार हैं, लेकिन कोई खेलने वाला नहीं है. नॉर्थ कोरिया में हो रहे हैं चुनाव नॉर्थ कोरिया इस महीने अपनी राष्ट्रीय सभा के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करेगा. सरकारी मीडिया ने 4 मार्च 2026 को यह जानकारी दी. यह चुनाव सत्तारूढ़ पार्टी की हाल ही में हुई बड़ी बैठक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।