एनशॉर्ट्स
अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध तय? खामेनेई को मिटाने की तैयारी में ट्रंप, 24 घंटों में 150 कार्गो प्लेन से भेजे गोला-बारूद
ईरान पर अमरिकी सैन्य हमले की संभावनाओं को लेकर मीडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया है. एक तरफ मंगलवार (17 फरवरी 2026) को जिनेवा में दोनों देशों के प्रतिनिधमंडल के बीच परमाणु वार्ता को लेकर बातचीत हुई तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने एयरफोर्स और नेवी ताकत की मौजूदगी बढ़ा रहा है. बीते 24 घंटों के भीतर अमेरिका ने 50 से ज्यादा फाइटर जेट ईरान के क्षेत्र के पास भेजा है, जिससे एक और जंग की आहट सुनाई देने लगी है. मिडिल ईस्ट में बड़ी जंग की तैयारी में हैं ट्रंप दूसरे दौर की परमाणु वार्ता शुरू होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी थी. इसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने भी अमेरिका को करारा जवाब देने की बात कही. अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Axios की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन मिडिल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।