एनशॉर्ट्स
'अमेरिका-इजरायल ने दुनिया को युद्ध की आग में झोंका, अब उसकी आंच भारत…', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर भड़के इमरान मसूद
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है. मसूद ने असम में कहा कि युद्ध की आंच भारत तक आ सकती है. इजरायल और ईरान के बीच पिछले 6 दिन से युद्ध चल रहा है. अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया. इसमें वहां के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कई बड़े नेता मारे गए हैं. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि पूरे विश्व को अमेरिका और इजरायल ने युद्ध की आग में झोंक दिया है. अब उसकी आंच भारत पर भी आ रही है. कल ईरान की शिप पर हमला हो गया जो भारत में नेवी प्रोग्राम में हिस्सा लेने आया था. वह हमारा मेहमान था. हमारे मेहमान पर हमला हो जाता है और हमारे प्रधानमंत्री इतना डर गए हैं. उसकी निंदा भी नहीं कर रहे हैं. इतने कमजोर प्रधानमंत्री की हम उम्मीद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।