Politics
अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में पेश हुए राहुल गांधी, दर्ज कराया बयान, प्रियंका बोलीं- परेशान किया जा रहा है…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मानहानी केस में सुल्तान के एमपी-एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज कराया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को कोर्ट में पेश हुए. इस मामले को लेकर पार्टी महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है. झूठा केस डालकर परेशान किया गया: प्रियंका गांधी असम दौरे पर गईं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, 'राहुल गांधी पर झूठा केस डालकर परेशान किया गया है. हमलोग बहुत साल से ये सब सह रहे हैं. जो सच के साथ खड़ा है सरकार उसको ईडी और सीबीआई के जरिए निशाना बना रही है.' राहुल गांधी की यह पेशी तब हुई, जब वे 19 जनवरी को सुल्तानपुर स्थित एमएलए-एमपी कोर्ट में पिछली सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए थे, जिसके चलते कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 20 फरवरी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।