एनशॉर्ट्स
अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर दिलजीत दोसांझ को मिली थी धमकी, अब सिंगर ने दिया जवाब, बोले – ‘मैं लोगों की मदद..’
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का नाम एक बार फिर विवादों में हैं. दरअसल एक्टर हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने शो के होस्ट और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे. उनका ये वीडियो खासा वायरल भी हुआ था. जिसके बाद प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने उनके ऑस्ट्रेलिया में 1 नवंबर को होने वाले कॉन्सर्ट को रोकने की धमकी दे डाली थी. इसपर अब दिलजीत ने चुप्पी तोड़ी. दिलजीत ने दिया धमकी का जवाब दिलजीत ने इस विवाद को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. जिसमें उन्होंने अपनी केबीसी वाली फोटो लगाई और लिखा, ‘मैं वहां किसी फिल्म या गाने के प्रमोशन के लिए नहीं गया था. मैं पंजाब में आई बाढ़ के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और लोगों से मदद की अपील करने गया था.’ एक्टर का ये जवाब सुनकर फैंस उनकी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।