Sports
अब RCB टीम को दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा, IPL 2026 से पहले आई बड़ी खुशखबरी; फैंस हो जाएंगे गदगद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम के फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि टीम के 5 घरेलू मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेले जाएंगे. RCB फ्रैंचाइजी ने मंगलवार को पुष्टि करते हुए बताया कि बेंगलुरू टीम 5 मैच अपने नियमित होमग्राउंड यानी चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी 2 घरेलू मैच रायपुर में खेले जाएंगे.पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता था. पहली बार ट्रॉफी जीती थी, जाहिर है सेलिब्रेशन भी बड़ा ही होना था लेकिन 4 जून, 2025 की तारीख, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. उस घटना के बाद इस मैदान में प्रतिस्पर्धात्मक मैचों के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी. RCB को दर-दर नहीं भटकना पड़ेगापिछले साल हुई घटना के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में लोगों की सुरक्षा समेत कई अन्य विषयों पर सवाल उठे थे. मगर कर्नाटक स्टेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।