एनशॉर्ट्स
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं. उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. उनकी हम आपके हैं कौन, विवाह, हम साथ-साथ हैं जैसी फिल्में हिट रहीं. उनकी फिल्मों का फोकस फैमिली वैल्यूज और प्यार पर होता है. साथ ही उनकी फिल्मों में महिलाओं को होममेकर ही दिखाया गया. लेकिन अब सूरज का मानना है कि अब समय बदल गया है और अब कहानी में महिलाओं को घर पर बैठा हुआ नहीं दिखाया जा सकता है. फिल्मों की कहानी को लेकर सूरज ने की बात सूरज ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'अगर स्टोरीज की बात करें तो अगर मैं आज भी सोचूं कि घर पे बैठेंगी लेडीज, तो ये ओवर हो गया है. अब आप हम आपके हैं कौन नहीं बना सकते हैं, जहां सभी एक घर में रहते हैं. क्योंकि आज के समय में ये मुमकिन नहीं है. लेकिन वैल्यूज सेम ही हैं.' आगे उन्होंने कहा, 'मेरे सेट पर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।