एनशॉर्ट्स
अब बाबर आजम के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन, देखें टॉप-10 की लिस्ट में कितने दिग्गज शामिल
भले ही टी20 इंटरनेशनल में अपनी वापसी पर पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. लंबे वक्त बाद पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी करने वाले बाबर आजम पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे. दूसरे मैच में वह 11 रनों पर नाबाद रहे. हालांकि, फिर भी उनके नाम 'विराट' रिकॉर्ड हो गया. दरअसल, बाबर आजम अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बाबर आजम ने भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. बाबर ने शुक्रवार रात लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की. बाबर अब रोहित और कोहली को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।