एनशॉर्ट्स
अब किस बात से नाराज हो गए ट्रंप? साउथ अफ्रीका पर जमकर बोला हमला, G20 समिट का किया बहिष्कार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (07 नवंबर( को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी हिस्सा नहीं लेगा. उन्होंने इसका कारण बताया कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार श्वेत किसानों (Afrikaners) के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार कर रही है. ट्रंप ने इस कदम को 'न्याय के लिए मजबूरी' बताया, जबकि दक्षिण अफ्रीकी प्रशासन ने उनके आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा करार दिया. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, “यह शर्मनाक है कि G20 जैसे प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी उस देश में हो रही है, जो अपने ही नागरिकों, विशेष रूप से श्वेत किसानों के साथ अन्याय कर रहा है. भूमि जब्त करना और उन पर हिंसा करना मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है.” पहले यह तय हुआ था कि ट्रंप की जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) इस समिट में अमेरिका का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।