‘अफवाहों पर न करें भरोसा’, 35 टन सोना बेचने की खबरों को RBI ने किया खारिज
November 8, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
‘अफवाहों पर न करें भरोसा’, 35 टन सोना बेचने की खबरों को RBI ने किया खारिज
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) को सोशल मीडिया पर चल रही उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया है कि केंद्रीय बैंक ने अपने भंडार से करीब 35 टन सोना बेच दिया है. इसके साथ ही, RBI ने इन रिपोर्ट्स को केवल निराधार अफवाह बताया है और आधिकारिक जानकारी के लिए लोगों को वेरिफाइड सोर्स से जानकारी प्राप्त करने को कहा है. PIB फैक्ट चेक यूनिट की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में बताया गया कि केंद्रीय बैंक ने स्पष्टीकरण दिया है कि इस प्रकार की कोई बिक्री नहीं की गई है और जनता से अपील की कि केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें. RBI से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- RBI RBI ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट के माध्यम से उन दावों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:
RELATED POSTS
View all
