एनशॉर्ट्स
अफगानिस्तान में युवक को मिली तालिबानी सजा, 13 साल के बच्चे ने गोली मारकर लिया बदला, देखने पहुंचे 80 हजार लोग
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया, जिसने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है. यहां हत्या के एक दोषी को सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई, जिसके बाद तालिबानी अधिकारों ने दोषी मंगल नाम के शख्स को 13 साल के बच्चे के हाथों गोली मरवा दी. एक बड़े स्पोर्ट्स स्टेडियम में सार्वजनिक रूप से इस घटना को अंजाम दिया गया, जिसे देखने के लिए करीब 80 हजार लोग पहुंचे थे. संयुक्त राष्ट्र ने इसे अमानवीय कृत्य करार देते हुए इसकी निंदा की है. 13 वर्षीय बच्चे ने परिवार के कातिल को मारी गोली तालिबानियों ने 13 साल के एक बच्चे से स्टेडियम में सब के सामने दोषी शख्स को गोली करने के लिए कहा. उस बच्चे ने वैसा ही किया. दरअसल दोषी शख्स ने इसी बच्चे के परिवार के 13 लोगों की हत्या की थी, जिसमें कई बच्चें और महिलाएं भी शामिल थीं. इसके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।