एनशॉर्ट्स
'अपमान मंत्रालय बना लें पीएम मोदी, बार-बार विपक्ष पर लगाते हैं आरोप', चुनावी सभा में प्रियंका गांधी का BJP पर तंज
बिहार के सहरसा और लखीसराय में चुनावी सभाओं को संबोधित करते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने सोमवार (3 नवंबर 2025) को कहा, "पीएम मोदी को अलग से एक अपमान मंत्रालय बनाना चाहिए ताकि वह विपक्ष पर बार-बार अपमान का आरोप लगाने में जो समय बर्बाद करते हैं, वह न करें." बिहार को पीएम मोदी चला रहे: प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे राज्य सरकार से 10 हजार रुपये ले लें, लेकिन एनडीए को वोट कतई न दें क्योंकि इस सरकार की नीयत साफ नहीं है और यह 10 हजार रुपया राजनीतिक घूस है. प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि बिहार में कोई डबल इंजन सरकार नहीं है, बल्कि सिंगल इंजन सरकार है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चला रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हमेशा अतीत की बात करते हैं. ये लोग हमेशा कहीं न
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।