एनशॉर्ट्स
'अगर मुझे गाली देकर…', बिहार के नतीजों से गदगद हुए ओवैसी, सामने आया पहला रिएक्शन
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने महागठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया है. हालांकि, NDA की सुनामी के बावजूद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM अपना किला बचाने में कामयाब रही. सीमांचल के इलाके में AIMIM चार विधानसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि एक सीट पर आगे चल रही है. इस बीच पार्टी के प्रदर्शन पर AIMIM प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी का पहला रिएक्शन सामने आया है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को कहा, ‘मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने AIMIM के उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में जिताया. बिहार में जो नतीजा है वह आवामी नतीजा है. हम उसे स्वीकार करते हैं. हमारी पार्टी की ओर से कोशिश होगी कि बिहार के साथ-साथ सीमांचल में भी बहार आए. वहां के लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल बनें.’ मैं अपनी पार्टी को लेकर आगे बढ़ना चाहता हूं-
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।