Sports
अगर बारिश में धुला न्यूजीलैंड-इंग्लैंड का सुपर-8 मैच तो किसे होगा फायदा? 'कुदरत का निजाम' पाकिस्तान के लिए मुश्किल
ENG vs NZ Super-8 Match Washed Out Equation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी शुक्रवार (27 फरवरी) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा. यह ग्रुप-2 का मैच होगा, जिसमें इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है. वहीं न्यूजीलैंड मुकाबले में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. गौर करने वाली बात यह है कि इस मैच से पाकिस्तान की भी बहुत उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. मुकाबले में न्यूजीलैंड की हार पर पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाने का रास्ता खुला रहेगा. लेकिन दूसरा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि अगर मुकाबला बारिश में धुल गया तो फिर किसे फायदा होगा? क्या बारिश भी पाकिस्तान का खेल खराब कर देगी? तो आइए जानते हैं कि बारिश की स्थिति में सेमीफाइनल का क्या समीकरण बैठेगा. बारिश की स्थिति में किसको होगा फायदा? मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।