Sports
'अगर पाकिस्तान के खिलाड़ी 'द हंड्रेड' में नहीं दिखे तो यह शर्मनाक…', इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, खबर है कि इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को नहीं चुना जाएगा. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि द हंड्रेड की टीमों के मालिक भारतीय कंपनियां हैं. ऐसे में वे आगामी ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदने से परहेज कर सकते हैं. इसी मामले पर इंग्लैंड के वाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान हैरी ब्रूक ने बड़ा बयान दिया है. ब्रूक ने कहा कि अगर पाकिस्तानी क्रिकेटरों को द हंड्रेड लीग से बाहर रखा जाता है तो यह शर्मनाक होगा. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "अभी हमारा फोकस 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर है. ईमानदारी से सच कहूं तो इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण देश रहा है. मुझे लगता है कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।