एनशॉर्ट्स
अक्षय कुमार ने 'गरम मसाला' में काटा था जॉन अब्राहम का रोल? फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने किया खुलासा
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और ब्रोमांस फिल्म गरम मसाला में बहुत पसंद किया गया था. इसके अलावा दोनों ने साथ में देसी बॉयज फिल्म में काम किया था. दोनों जब भी साथ में आते हैं तो खूब एंटरटेनमेंट होता है. अक्षय और जॉन की गरम मसाला हिट साबित हुई थी. हालांकि इस फिल्म को लेकर एक अफवाह भी सामने आई थी. जिसमें कहा गया था कि अक्षय ने अपने को-स्टार जॉन का फिल्म में रोल काट दिया था. अब इस अफवाह पर फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुलासा किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा- वो हंसी से लोटपोट कर देने वाले थे. हेरा फेरी के बाद एक बार फिर अक्षय ने मेरे डायरेक्शन में अपनी कॉमिक टाइमिंग दिखाई, और ऑडियंस को ये बहुत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।